You are here

आत्मनिर्भर भारत की नई उड़ान। स्मार्टफोन उत्पादन में हासिल किया नया मुक़ाम

आत्मनिर्भर भारत

आत्मनिर्भर भारत अभियान के साथ देश में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट अब एक नई ऊचाइयों को छू रहा है। मन की बात में माननीय प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने सारे देश को “Vocal for local” बनने के लिए कहा है। जिससे प्रेरित होकर धीरे-धीरे देश भी प्रगति की राह पर चल रहा है। वही मोबाइल हैंडसेट यूनिट के उत्पादन में भारत ने विश्व में दूसरा नंबर हासिल किया है।

भारत मोबाइल उत्पादन में 450% की वृद्धि के साथ दुनिया में दूसरे नंबर में –

दूरसंचार विभाग (Department of communication ) के अनुसार भारत में पिछले 5 साल में, 2०० से ज्यादा मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स स्थापित किये है। जो २०१४ तक करीबन 2 यूनिट थे। उस समय तक भारत में सिर्फ ६० लाख मोबाइल्स का निर्माण किया जाता रहा है। वही 2019 से भारत में 33 करोड़ मोबाइल का निर्माण किया जाने लगा है। जिससे कारण मैन्युफैक्चरिंग यूनिट की वैल्यू ३ बिलियन डॉलर से बढ़कर ३० बिलियन डॉलर तक बढ़ गयी है।

एप्पल, जिओमी, सैमसंग, ओप्पो, वीवो जैसे सभी मुख्य मोबाइल मैनुफेक्चरेस ने देश में अपने यूनिटस खोल दिए है। जिससे देश में रोजगार के साथ इकॉनमी को भी बढ़ावा मिला है।

आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत जिओमी इंडिया के हेड मनु कुमार जैन का कहना है की उनके भारतीय मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में 99 प्रतिशत फ़ोन्स अब मेड इन इंडिया है। जिसके 65 प्रतिशत फ़ोन पार्ट्स स्थानीय रूप से तैयार होते है। जिसमे 35000 वर्क फाॅर्स में से 95 प्रतिशत औरते काम करती है।

Image credit : indiangovtyojana

Top